loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में महिला ने PM मोदी और डेरा बल्लां के संत को बोले अपशब्द, पुलिस ने किया अरेस्ट

भारत इंफो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के बाद क्षेत्र का माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गांव जडूसिंघा की रहने वाली हरप्रीत नामक महिला ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री और डेरा बल्लां के मुख्य सेवादार संत निरंजन दास के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस वीडियो के सामने आते ही डेरा प्रेमियों और स्थानीय जत्थेबंदियों में भारी रोष फैल गया और लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताना शुरू कर दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए जडूसिंघा के पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल और अन्य स्थानीय नेताओं ने थाना आदमपुर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि महिला ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और शांति भंग करने के लिए यह वीडियो अपने स्टेटस पर लगाया था।

पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए देर रात महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल थाना आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *