भारत इंफो : नई दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब जा रही 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।
बताया जा रहा है कि नंगल डैम से करीब 2 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर अचानक एक भैंस आ गई और ट्रेन से टकरा गई।
तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को देखकर लोको पायलटों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।