loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पंजाब में जिस घर में शादी की तैयारियां थीं, वहां तिरंगे में लिपटकर लौटा बेटा

भारत इंफो : जम्मू-कश्मीर के डोडा दर्दनाक दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंदपुर साहिब के नूरपूर बेदी के गांव चनौली के रहने वाले जोबनप्रीत सिंह भी इसमें शहीद हो गए हैं। जोबनप्रीत की अगले ही महीने शादी होने वाली थी। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, अब उस घर में मातम पसरा हुआ है।

2 दिन पहले ही हुई थी पिता से बात
शहीद जवान के पिता बलवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भावुक होकर बताया कि उनकी बेटे से आखिरी बार दो दिन पहले बातचीत हुई थी। बेटे ने फोन पर कहा था कि वह एक ऑपरेशन पर जा रहा है और वापस आकर बात करेगा। इसके बाद उन्हें यह दुखद समाचार मिला कि उनका बेटा शहीद हो गया।

पिता का दर्द छलका, मीडिया से भावुक अपील
शहीद जवान के पिता बलवीर सिंह ने भावुक होकर बताया कि उनकी बेटे से आखिरी बार दो दिन पहले बातचीत हुई थी। बेटे ने फोन पर कहा था कि वह एक ऑपरेशन पर जा रहा है और वापस आकर बात करेगा। इसके बाद उन्हें यह दुखद समाचार मिला कि उनका बेटा शहीद हो गया।

2019 में सेना में भर्ती हुआ था जोबनप्रीत
जोबनप्रीत सिंह की उम्र मात्र 23 साल थी और वह सितंबर 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में वह 8 कैवेलरी, आर्मर्ड यूनिट (4 आरआर) में तैनात थे। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *