loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब में अब स्कूलों के बाद कॉलेज को धमकी, बम स्कवॉड टीम पहुंची मौके पर

भारत इंफो : पंजाब में स्कूलों के बाद अब कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट में अब एक कॉलेज को भी निशाना बनाया गया है। डिग्री कॉलेज फॉर विमेन में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

स्टूडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज बंद
कॉलेज प्रशासन को जैसे ही धमकी की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। स्टूडेंट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज को तत्काल बंद कर दिया गया और सभी छात्राओं को सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया।

धमकी की खबर मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कॉलेज परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे कॉलेज को खंगाला गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *