Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

जालंधर में नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा परिवार

भारत इंफो : जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक सड़क हादसा सामने आया है। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी अचानक चालक की आंखों पर पड़ने से वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित रहा।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार काले रंग की कार में सवार परिवार फिल्लौर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही कार आर्मी कैंप के पास पहुंची, सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट्स के कारण ड्राइवर को सड़क स्पष्ट नजर नहीं आई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

महिलाएं और बच्चे थे कार में सवार
हादसे के समय कार में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। हालांकि टक्कर के कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

सड़क सुरक्षा बल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले की जानकारी देते हुए ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि कार सवार लोग बलाचौर की ओर से फिल्लौर में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *