भारत इंफो : पंजाब के होशियारपुर में सुबह-सुबह कार और बस के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस की मौके पर टीम पहुंची और पूरा रास्ता क्लियर करवाया।
साढ़े 5 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि 4 दोस्त अपने 5वें साथी को छोड़ने के लिए हिमाचल से अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। युवकों ने अपनी कार को होशियारपुर की लिंक रोड पर चढ़ा दी। तभी दसूहा से आ रही पनबस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
सभी मृतक हिमाचल के रहने वाले
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना हरियाणा के एसएचओ किरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि मरने वाले युवक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
मरने वाले सभी भाई थे
हिमाचल के ऊना के चलेट के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेरे भतीजे ने दुबई जाना था। कार में 4 मेरे भाई थे, इन चारों की मौत हो गई। मरने वालों में एक आर्मी से रिटायर्ड था और ड्राइवरी कर रहा था। बाकी 3 खेतीबाड़ी करते थे।