loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पटियाला में SSP की वायरल ऑडियो पर सियासी संग्राम, अकाली दल बनाम पुलिस आमने-सामने

भारत इंफो : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर पटियाला में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिले के एसएसपी वरुण शर्मा का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि विपक्षी दलों के नेता रिटर्निंग अफसर तक न पहुंच सकें। आडियो सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

अकाली दल ने चुनाव आयोग से की शिकायत
शिरोमणि अकाली दल ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। अकाली दल का आरोप है कि एसएसपी वरुण शर्मा विपक्षी दलों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने और सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं।

लोकतंत्र पर बताया सीधा हमला
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की कथित बातचीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती है। वह इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की भी तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि अगर चुनाव आयोग की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे।

पुलिस ने वायरल ऑडियो पर दी सफाई
वहीं पंजाब पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि वायरल आडियो असली नहीं है, बल्कि एआई तकनीक से तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आडियो की सत्यता नहीं है और इसे जांच में भी परखा जा रहा है। कुछ तत्व चुनाव से पहले भ्रम फैलाने और पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *