Saturday, December 20, 2025
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 13°C
Breaking News

दिल्ली में नेताओं पर FIR के बाद भड़के पंजाब के मुलाजिम, 2 दिसंबर को बड़ा प्रदर्शन

भारत इंफो : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच दिल्ली पुलिस द्वारा कर्मचारी नेताओं पर केस दर्ज किए जाने से पंजाब के मुलाजिमों में भारी गुस्सा है। इस कार्रवाई को “आवाज़ दबाने की कोशिश” बताते हुए पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) सहित कई कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध जताने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 2 दिसंबर को जालंधर डीसी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन होगा।

दिल्ली रैली में नेताओं पर FIR दर्ज

PSMSU जालंधर इकाई के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने बताया कि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) की दिल्ली रैली के दौरान पुलिस ने कर्मचारी नेताओं के प्रति कठोर रुख अपनाया। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष और NMOPS भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सुखजीत सिंह समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने “झूठे पर्चे” दर्ज किए हैं।

DC दफ्तर के सामने फूंकेंगे FIR की कॉपियां

नंगल ने कहा कि सरकार और पुलिस का यह रवैया तानाशाही और धक्केशाही भरा है, जिसका मकसद कर्मचारियों की आवाज दबाना है। इसके विरोध में 2 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे जालंधर डीसी दफ्तर के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने के लिए FIR की कॉपियां सार्वजनिक रूप से फूंकी जाएंगी।

पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और पुरानी पेंशन की बहाली उनका अधिकार है। नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को कमजोर नहीं किया जा सकता। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपना “अड़ियल रवैया” नहीं बदला और दर्ज FIR रद्द नहीं कीं, तो आंदोलन और तीव्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *