Friday, September 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

डराने वाला खुलासा! WHO ने कहा : भारत की ये 3 सिरप बच्चों की जान ले सकती हैं

भारत इंफो : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने (WHO) ने एक बार फिर भारत में बने कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। WHO ने भारत की तीन मिलावटी कफ सिरप को “गंभीर जोखिम” पैदा करने वाला बताया है। WHO ने दुनिया भर के देशों से अपील की है कि अगर उनके बाजारों में ये दवाएं मिलती हैं, तो तुरंत इसकी जानकारी दी जाए।

इन 3 सिरप को बताया खतरनाक

श्रीसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ (Coldrif)
रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR)
शेप फार्मा की रीलाइफ (Relife)

25 बच्चों की जान लेने वाला ‘किलर सिरप’ भी लिस्ट में
इस चेतावनी में शामिल ‘कोल्ड्रिफ’ वही घातक सिरप है, जिसने मध्य प्रदेश में सितंबर से अब तक 5 साल से कम उम्र के 25 बच्चों की जान ले ली है। जांच में सामने आया था कि इस सिरप में जहरीले डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा, तय सीमा से लगभग 500 गुना ज्यादा थी। यह मिलावट बच्चों की मौत का कारण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *