Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

फिलीपींस में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके, 7.6 रही तीव्रता

भारत इंफो : फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के पास शुक्रवार सुबह समुद्र में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि कुछ समय बाद पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और सुनामी का खतरा टल गया है।

फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी के अनुसार मुख्य झटके के बाद लगभग आधे घंटे तक 5.9 और 5.6 तीव्रता के आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए। एजेंसी ने चेतावनी दी कि आने वाले घंटों में और झटके आ सकते हैं।

भूकंप के तुरंत बाद मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले 30 सितंबर को सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 69 लोगों की मौत और करीब 150 लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *