Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में ढाई किलो RDX बरामद, त्योहारी सीजन में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

भारत इंफो : पंजाब पुलिस ने जालंधर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने ढाई किलोग्राम RDX (विस्फोटक) के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है।

बड़े हमले कि फिराक में थे आरोपी
काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने इनके पास से RDX के अलावा एक रिमोट कंट्रोल भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी त्योहारी सीजन के दौरान पंजाब में कोई बड़ी और विनाशकारी वारदात करने की फिराक में थे।

ISI आतंकियों ने भिजवाया था विस्फोटक
काउंटर इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक ISI समर्थित आतंकियों द्वारा भारत भिजवाया गया था। त्योहारी सीजन से ठीक पहले पंजाब पुलिस की सतर्कता के कारण आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया।

पुलिस ने फिलहाल विस्फोटक को जब्त कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आतंकी इस RDX का इस्तेमाल कर पंजाब में किन-किन स्थानों को निशाना बनाने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *