loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

अक्टूबर से बदल गए ये 5 नियम, जेब और सुविधाओं पर पड़ेगा सीधा असर

भारत इंफो : अक्टूबर का महीना आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आया है। आज से गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर बैंकिंग और रेलवे सेवाओं तक, पांच बड़े नियम लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा।

1. UPI से पैसे मांगने की रिक्वेस्ट बंद

  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज से पीयर-टु-पीयर (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को बंद कर दिया है।
  • अब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से UPI रिक्वेस्ट के जरिए पैसे नहीं मांग सकेगा।

  • हालांकि व्यापारी (मर्चेंट्स) अब भी पेमेंट रिक्वेस्ट भेज पाएंगे।

2. ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार जरूरी

  • अब जनरल रिजर्वेशन टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

  • यह नियम केवल IRCTC वेबसाइट या ऐप पर रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में लागू होगा।

3. कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

  • पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹16.50 तक बढ़ा दी है।

  • दिल्ली में यह सिलेंडर अब ₹1595.50 का मिलेगा, जो पहले ₹1580 था।

4. स्पीड पोस्ट सर्विस महंगी

  • इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट के चार्जेस बढ़ा दिए हैं।
  • अब डिलीवरी तभी मिलेगी जब रिसीवर OTP कन्फर्म करेगा।

  • इस सुविधा के लिए प्रति सामान ₹5 अतिरिक्त + GST देना होगा।

  • साथ ही रियल-टाइम डिलीवरी SMS अलर्ट मिलेगा।

  • स्टूडेंट्स को 10% डिस्काउंट और बल्क कस्टमर्स को 5% छूट दी जाएगी।

5. NPS में पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश

  • NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) के नॉन-गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स अब अपनी पूरी रकम इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश कर पाएंगे।

  • पहले लिमिट 75% थी।

  • इससे निवेशकों को लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न और बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने का मौका मिलेगा।

    6. महंगे नहीं होंगे लोन और EMI

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है।
  • इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी।
  • इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *