Thursday, November 19, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

अमेरिकी चुनाव में 500 मिलियन डॉलर खर्च कर पछताए एलन मस्क, बोले- खुद को मूर्ख महसूस कर रहा हूं!

रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर पानी की तरह बहाया पैसा, फिर भी डेमोक्रेट्स ने दोनो सदनों में बनाई बढ़त

भारत इंफो, न्यूयॉर्क

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनावों में भारी रकम खर्च करने पर अफसोस जताया है। रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) खर्च करने के बावजूद पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस पर मस्क ने कहा कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ और वह खुद को ‘काफी मूर्ख’ महसूस कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के डीलबुक समिट में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए मस्क ने कहा कि अमेरिकी चुनाव केवल पैसों के दम पर नहीं जीते जा सकते। चुनाव में भारी रकम लगाने का प्रभाव अपेक्षा से काफी कम रहा। अगर उन्हें दोबारा फैसला लेने का मौका मिले तो वह कम पैसा खर्च करेंगे।

टेक्सास में भी नहीं चला मस्क का पैसा

मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों को जिताने और टेक्सास में पार्टी का दबदबा बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया था। टेक्सास में उनकी कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स का मुख्यालय है। उन्होंने सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन का जोरदार समर्थन किया, लेकिन डेमोक्रेट उम्मीदवार जेम्स टालारिको ने उन्हें हरा दिया। टेक्सास के गवर्नर चुनाव में भी डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा ने रिपब्लिकन ग्रेग एबॉट को पराजित किया।

गौरतलब है कि मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था और उनके चुनाव अभियान में भी करोड़ों डॉलर खर्च किए थे। ताजा चुनावी नतीजों ने अमेरिकी राजनीति में बड़े उद्योगपतियों के पैसे और उनके राजनीतिक प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *