Wednesday, November 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

रूस में सैन्य विमान AN-12 क्रैश, सभी 19 लोगों की मौत; साइबेरिया में हुआ हादसा

तकनीकी खराबी को माना जा रहा दुर्घटना का प्रारंभिक कारण, रक्षा मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए

भारत इंफो, मॉस्को

रूस के साइबेरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसा रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के निकट एक निर्जन इलाके में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान Antonov AN-12 सैन्य परिवहन विमान था।

तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA के हवाले से बताया गया है कि दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने बताया कि बचाव दल ने घटनास्थल पर राहत कार्य पूरा किया और जांच में सहयोग किया।

जांच शुरू, सभी 19 की मौत की पुष्टि

रक्षा मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम भेजी है। जांच में विमान की तकनीकी स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। AN-12 सोवियत संघ के समय विकसित चार इंजन वाला सैन्य परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सैन्य सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *