Tuesday, November 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

जमीन घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी की जालंधर कोर्ट में पेशी

भारत इंफो : पठानकोट के पूर्व अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ADC) कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व ADC कुलदीप सिंह को 2 सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों की गिरफ्तारी रावी नदी के किनारे स्थित शामलात जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और खनन से जुड़े मामले में हुई थी।

ED ने छापेमारी के बाद दोनों को किया था गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई करते हुए पठानकोट के पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 16 नवंबर तक पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया था।

रावी नदी के किनारे 92 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने का आरोप
जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में आरोप है कि पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रावी नदी के किनारे स्थित करीब 92 एकड़ शामलात जमीन को कथित तौर पर गलत तरीके से ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद इस जमीन पर अवैध खनन किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इस पूरे मामले में पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन की भूमिका की जांच की जा रही है।

विजिलेंस की FIR के आधार पर शुरू हुई ED की जांच
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अपनी जांच अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 9 अगस्त 2023 को दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की थी। इसी FIR में सामने आए तथ्यों और कथित वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर ED ने जांच आगे बढ़ाई।फिलहाल मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और जमीन के हस्तांतरण तथा अवैध खनन से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *