Tuesday, November 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की बड़ी तैयारी, दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करने के लिए बनाई चार सदस्यीय समन्वय समिति

भारत इंफो, चंडीगढ़

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं की पार्टी में जॉइनिंग को सुव्यवस्थित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष परगट सिंह ने इस प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति (Coordination Committee) का गठन किया है। पंजाब कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर आधिकारिक कार्यालय आदेश साझा करते हुए यह जानकारी दी गई। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस चार सदस्यीय कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विजय इंदर सिंगला – सदस्य, कांग्रेस कार्य समिति (CWC), अरुणा चौधरी – विधायक और कांग्रेस विधायक दल की उपनेता, कुशलदीप सिंह ढिल्लों एवं पूर्व विधायक हरदेव सिंह लाड्डी, विधायक को शामिल किया गया है।

स्थानीय नेतृत्व की सहमति होगी अनिवार्य

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अन्य दल के नेता को कांग्रेस में शामिल करने से पहले यह समिति संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ उचित विचार-विमर्श सुनिश्चित करेगी। स्थानीय नेतृत्व की राय लेने और उनके साथ पूरा तालमेल बिठाने के बाद ही किसी भी नेता को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *