Tuesday, November 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

AI और सुपर इंटेलिजेंस की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए भारत-अमेरिका समेत 10 देशों ने किया समझौता, सैन फ्रांसिस्को घोषणा पर किए हस्ताक्षर

भारत इंफो, वाशिंगटन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर इंटेलिजेंस से जुड़ी तकनीकों की सुरक्षा और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए भारत, अमेरिका समेत 10 देशों ने सैन फ्रांसिस्को घोषणा (San Francisco Declaration) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 15 नवंबर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Pax Silica Founders Retreat के दौरान हुआ।

इस समझौते में भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, इजरायल, कतर, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। घोषणा का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और AI से जुड़ी संवेदनशील तकनीकों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। इसके तहत तकनीकी चोरी, साइबर खतरे, बाहरी हस्तक्षेप और सप्लाई में बाधा जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर सहमति बनी है।

इस पहल के तहत पांच कार्यकारी समूह बनाए जाने का प्रस्ताव है, जो तकनीकी सहयोग, सुरक्षित सप्लाई नेटवर्क और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर काम करेंगे। यह समझौता 17 नवंबर को मनीला में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है। इसे उभरती तकनीकों के क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहित सहयोगी देशों की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *