भारत इंफो, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की यह लगातार तीसरी छुट्टी है, क्योंकि इससे पहले शनिवार और रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश था। सरकार के 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में भी 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस की राजपत्रित छुट्टी दर्ज है। यह अवकाश सरकारी कार्यालयों के साथ सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों पर लागू होगा।