loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

पंजाब में 10 (DRO) जिला राजस्व अधिकारियों के तबादले

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के मुताबिक अधिकारियों की नई तैनातियां इस प्रकार हैं:

जसकरनजीत सिंह – गुरदासपुर से फरीदकोट, साथ में फिरोजपुर का अतिरिक्त प्रभार।

नवकीरत सिंह रंधावा – अमृतसर और तरनतारन के अतिरिक्त प्रभार से एसएएस नगर (मोहाली)।

नवदीप सिंह भोगल – जालंधर से लुधियाना, साथ में मोगा का अतिरिक्त प्रभार।

लवप्रीत कौर – फरीदकोट और फिरोजपुर के अतिरिक्त प्रभार से श्री मुक्तसर साहिब।

दिव्या सिंगला – पटियाला से बरनाला, साथ में मानसा का अतिरिक्त प्रभार।

प्रदीप कुमार – लुधियाना से अमृतसर, साथ में तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार।

करमजीत सिंह – फतेहगढ़ साहिब से पटियाला, साथ में फतेहगढ़ साहिब का अतिरिक्त प्रभार।

संदीप सिंह – बठिंडा से बठिंडा, साथ में फाजिल्का का अतिरिक्त प्रभार।

अमनदीप चावला – होशियारपुर से जालंधर, साथ में होशियारपुर का अतिरिक्त प्रभार।

हरमिंदर सिंह हुंदल – एसएएस नगर से गुरदासपुर, साथ में पठानकोट का अतिरिक्त प्रभार।

सरकार ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर लगातार फेरबदल हो रहे हैं। हाल ही में 20 आईएएस और 111 पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद जिला राजस्व अधिकारियों की नई तैनाती भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *