बोले- टिकट न मिलने का कोई मलाल नहीं
भारत इंफो, जालंधर
आम आदमी पार्टी के जालंधर से निवर्तमान विधायक रमन अरोड़ा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग ही नहीं की थी। ऐसे में उनकी टिकट काटे जाने की बात का कोई आधार नहीं है।रमन अरोड़ा ने कहा कि जब वह खुद ही टिकट लेने के इच्छुक नहीं थे तो यह सवाल ही पैदा नहीं होता कि पार्टी हाईकमान ने उनकी टिकट काट दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल मलाल नहीं है कि आगामी चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दी गई।उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने का यह अर्थ कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह आम आदमी पार्टी भाई कमान के फैसले से कुछ नहीं है। वह आज भी पार्टी के विधिवत सदस्य हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
अपने विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी कोशिश की और अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान हमेशा हलके के विकास और लोगों के काम करवाने पर रहा है।