Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की टीमों का सीएम मान ने किया स्वागत, बोले- पंजाब के दरवाजे और दिल मेहमानों के लिए खुले

भारत इंफो, जालंधर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर टीमों के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया और खिलाड़ियों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मेहमाननवाजी से रूबरू होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों, शहीदों और मेहनतकश किसानों की धरती है। यहां त्याग, साहस, मेहनत और भाईचारे की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के दरवाजे और दिल मेहमानों के लिए हमेशा खुले हैं।

मान ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर पंजाब की पहचान और मजबूत होगी। यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ खेल पर्यटन को बढ़ावा देने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि खेल भाषा, संस्कृति और देशों की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विभिन्न देशों से आए खिलाड़ी पंजाब से अच्छी यादें लेकर लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार टूर्नामेंट के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के आरामदायक प्रवास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *