Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

श्री अकाल तख्त के फैसले पर CM मान ने दी सफाई, दिया यह बयान

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के हालिया फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस वीडियो को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो AI रूप से तैयार नहीं किया गया, लेकिन उसमें मौजूद शख्स की पहचान उनके साथ जोड़ना गलत है।

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुझसे अलग- सीएम मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें पहले अकाल तख्त साहिब में स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था, तब भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की कद-काठी और शारीरिक बनावट उनसे मेल नहीं खाती। उनका शरीर और व्यक्तित्व उस व्यक्ति जैसा नहीं है।

केजरीवाल ने किया समर्थन
इस विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान का बचाव किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भगवंत मान के अच्छे कार्यों से परेशान होकर विरोधी उन्हें झूठे आरोपों के जरिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री अकाल तख्त ने सुनाया था फैसला
सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित किया था। यह फैसला अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंग गड़गज द्वारा कथित शराब सेवन से जुड़ी वायरल वीडियो की जांच के बाद सुनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *