loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पेट्रोल-डीजल 5 रुपए लीटर सस्ता, नई कीमतें लागू

भारत इंफो : पाकिस्तान सरकार ने आम जनता को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतों के अनुसार अब पाकिस्तान में पेट्रोल 409.78 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 409.58 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। सरकार द्वारा जारी नई दरें 16 मई से लागू कर दी गई हैं।

एक हफ्ते पहले ही बढ़ाए गए थे दाम
हालांकि, सरकार की ओर से दी गई यह राहत सीमित मानी जा रही है, क्योंकि महज एक हफ्ते पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। पिछले सप्ताह पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 14.92 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 15 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

युद्ध के बाद लगातार बढ़े ईंधन के दाम
जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला। सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 55 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद 2 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 55 प्रतिशत तक इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते पाकिस्तान में महंगाई और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *