loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

मध्य प्रदेश के देवास में ब्लास्ट से दहली फैक्ट्री, शवों के टुकड़े दूर तक बिखरे

भारत इंफो : मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

शवों के टुकड़े दूर तक गिरे
चश्मदीदों के अनुसार धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मृतकों के शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस टीम तुरंत राहत कार्य में जुट गई। घायलों में से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।

फैक्ट्री सील, मालिक हिरासत में
घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री जदीश देवड़ा समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *