Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

पश्चिम बंगाल भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, TMC के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

भारत इंफो : पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगर निगम भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह वह अपने बेटे समुद्र बोस के साथ ED कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। देर रात एजेंसी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

अवैध भर्ती कराने के लगे आरोप
ED की जांच के अनुसार, 2014 से 2018 के बीच साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लोगों की कथित तौर पर अवैध भर्ती कराई गई थी। आरोप है कि इस भर्ती प्रक्रिया के बदले पैसे और फ्लैट लिए गए। उस समय सुजीत बोस दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष के पद पर थे।

हालिया चुनाव में मिली थी हार
सुजीत बोस बिधाननगर सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी से 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले को लेकर ED लगातार कार्रवाई कर रही है। एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन और कथित भ्रष्टाचार के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *