loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

‘Mayday, Mayday… हम जमीन से टकराने वाले हैं’, पायलट के आखिरी शब्दों के बाद क्रैश हुआ जेट; 9 की मौत

भारत इंफो : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भीषण विमान हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट जेट क्रैश होने से विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट का विमान पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद जेट तेजी से नीचे गिरने लगा और जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनास्थल पर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया।

क्रैश से पहले पायलट की आखिरी कॉल
हादसे से कुछ समय पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान की गंभीर स्थिति की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने बताया कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा है और वह करीब 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहा है।

पायलट ने रेडियो पर ‘Mayday, Mayday’ कहकर आपातकालीन सहायता मांगी। उसने विमान के जमीन से टकराने की आशंका भी जताई। हालांकि, विमान को संभालने की कोशिशों के बावजूद कुछ ही देर बाद जेट क्रैश हो गया। पायलट की आखिरी कॉल से हादसे से पहले की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बना बड़ा गड्ढा
विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुर्घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा बन गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार, विमान टेक्सास से बहामास के लिए रवाना हुआ था।

FAA और NTSB मिलकर करेंगे हादसे की जांच
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया। विमान हादसे की जांच में मदद के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) अपनी टीम भेज रहा है। यह टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *