loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर में कार एक्सीडेंट में एक की जान गई, परिवार समेत 3 लोग घायल

भारत इंफो : जालंधर के नूरमहल रोड पर संगतपुर बस स्टैंड के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (58) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर दुकानों पर पानी की सप्लाई करते थे।

ई-रिक्शा मालिक की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि वह सुबह सामान लेकर नूरमहल की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार (PB 43 H 0452) से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के भाई अमरजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी फिल्लौर ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना फोन पर मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनके भाई कुलदीप सिंह की मौत हो चुकी थी।

कार चालक गिरफ्तार, घायलों का इलाज जारी
बिलगा पुलिस ने मामले में कार चालक बिट्टू कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी माछीवाड़ा, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह नकोदर से माथा टेककर अपने परिवार के साथ माछीवाड़ा लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। कार में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें फिल्लौर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *