भारत इंफो : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी के सदस्यों के साथ बढ़ रही अप्रिय घटनाओं और पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता के विरोध में आज 30 अप्रैल 2026 को ‘नो वर्क डे’ ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राम छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में यह सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
इस कारण किया जा रहा है विरोध
उन्होंने बताया कि यह विरोध मुख्य रूप से एडवोकेट मनी महाजन के साथ हुई बदसलूकी के मामले में किया जा रहा है। क्योंकि मनी महाजन के सेंट्रल टाउन में खरीदे गए प्लाट पर कुछ लोगों ने काम में बाधा डालने की कोशिश की और उन पर दबाव बनाया। इस दौरान आरोपियों ने मनी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की।
पुलिस कार्रवाई न होने पर रोष
इस मामले को लेकर जब थाना डिवीजन नंबर 3 शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा एक अन्य वकील रोबिन सेठी को भी मनी महाजन का साथ देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पुलिस की कार्रवाई न करने पर गुस्सा
एसोसिएशन का कहना है कि उच्च पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली के खिलाफ वकीलों में भारी रोष है, जिसके चलते आज जिले भर के वकीलों ने अदालती कामकाज से दूर रहने का निर्णय लिया है।