loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पटियाला रेल ब्लास्ट में ISI लिंक का दावा, 4 आरोपी गिरफ्तार

भारत इंफो : पंजाब के पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर हुए धमाके को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पटियाला पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकियों का हाथ है।

4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक बम, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक IED बरामद किया गया है।

ISI और विदेश में बैठे कट्टरपंथियों से जुड़े तार
DIG के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीधे ISI और मलेशिया में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा था और इसका मकसद पंजाब में दहशत फैलाना था।

रेलवे को निशाना बनाकर फैलानी थी दहशत
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का उद्देश्य रेलवे सेवाओं को बाधित करना और प्रदेश में भय का माहौल बनाना था। इसी मकसद से रेल ट्रैक को निशाना बनाकर हमला किया गया।

KTF ने ली जिम्मेदारी, पुष्टि नहीं



इस बीच खालिस्तान टाइगर फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया कि जर्मनी में बैठे जसविंदर सिंह मुल्तानी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *