भारत इंफो : पंजाब में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई एक आपत्तिजनक हरकत को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मशहूर क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर और अशोक मित्तल के निवास के पास “गद्दार” जैसे शब्द लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की विभिन्न वर्गों द्वारा निंदा की जा रही है।
समाज और संस्कृति पर हमला बताया गया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एनपीएस ढिल्लों ने इस घटना को सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पंजाब की संस्कृति और सामाजिक मर्यादा पर सीधा हमला बताया है। इस तरह की हरकतें समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं। हरभजन सिंह ने अपने खेल के जरिए देश और पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वहीं अशोक मित्तल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं, जो समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
एनपीएस ढिल्लों ने सरकार से मांग की है कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और समाज में गलत संदेश भेजती हैं। पंजाब ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की नफरत फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें और राज्य में शांति, एकता और विकास को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें।