loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

न्यूयॉर्क में मामूली विवाद बना हिंसक झगड़ा, चार पंजाबी युवक गिरफ्तार

भारत इंफो : अमेरिका के न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल इलाके में एक मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब चार पंजाबी युवकों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 101 स्ट्रीट के आसपास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कड़ों से हमला, एक युवक गंभीर घायल
झगड़े के दौरान युवकों ने कड़ों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। इस हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दो गाड़ियों में सवार इन युवकों के बीच बहस किसी बेहद मामूली बात जैसे हॉर्न बजाने या रास्ता देने को लेकर शुरू हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

डिपोर्टेशन का खतरा, भविष्य पर संकट
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी ‘असाइलम सीकर’ हैं। ऐसे में इस आपराधिक घटना के बाद उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई हो सकती है। इस एक घटना ने न केवल उनके करियर को खतरे में डाल दिया है, बल्कि अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की उनकी संभावनाएं भी खत्म हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *