loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसा, मृतकों की संख्या 14 पहुंची, 84 घायल

भारत इंफो : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नजदीक एक भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 84 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक घटना सोमवार देर रात बेकासी इलाके में हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी।

दो ट्रेनों की टक्कर से मचा हड़कंप
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब एक कम्यूटर ट्रेन पहले रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक टैक्सी से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही लंबी दूरी की ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री उनमें फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, मलबे से निकाले गए यात्री
बचाव एजेंसियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। फंसे हुए यात्रियों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि डिब्बे पूरी तरह मुड़ चुके थे। राहत टीमों को धातु काटने वाले उपकरणों की मदद लेनी पड़ी। इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान महिला कोच में हुआ। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी मृतक महिलाएं हैं। कई महिलाएं मलबे में दब गई थीं, जिसके कारण उनकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *