loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में बड़ी कार्रवाई, Brezza कार से 800 ग्राम हेरोइन बरामद

भारत इंफो : जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाकेबंदी के दौरान की गई।

Brezza कार से मिली हेरोइन
मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक सफेद रंग की Brezza (नंबर PB-46-AF-3127) को रोका। तलाशी लेने पर कार से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों सवारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

तरनतारन के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है, जो तरनतारन के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब छह महीनों से हेरोइन की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

पहले अलग-अलग काम करते थे आरोपी
पुलिस जांच के अनुसार जसकरण सिंह 10वीं पास है और पहले ड्राइवर का काम करता था, जबकि सुखदेव सिंह 8वीं पास है और डेयरी का काम करता था। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए थे।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ड्रग नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *