loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

मोगा में कपड़ा व्यापारी को गोलियों से भूना, मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी

भारत इंफो : मोगा में एक कपड़ा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट का रहने वाला था। उसका शव उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

रेडीमेड कपड़ों का चलाता था कारोबार
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह धर्मकोट में ‘गैरी कलेक्शन’ नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। घटना वाले दिन वह घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी गाड़ी वॉश करवाने जा रहा है। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कर्मचारी को कार में मिला शव
परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने के बाद दुकान का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, जहां गुरप्रीत अपनी स्कॉर्पियो में मृत हालत में मिला। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले मिल चुकी थीं जान से मारने की धमकियां
मामले में यह भी सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह को पहले जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। सुरक्षा के लिहाज से उसे एक गनमैन भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच जारी, हत्या के कारणों की तलाश
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद या फिर किसी गैंग का हाथ तो नहीं है। इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *