Tuesday, November 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, ऑस्ट्रेलिया तक महसूस हुए झटके; सैकड़ों लोगों ने की पुष्टि

 

भारत इंफो, जकार्ता/डार्विन

इंडोनेशिया में मंगलवार को सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई। भूकंप के झटके समुद्र पार ऑस्ट्रेलिया तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के तानिम्बार द्वीप समूह के निकट बांदा सागर में था। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे लगभग 55 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी गहराई 68 किलोमीटर बताई है।

ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (नॉर्दर्न टेरिटरी) में डार्विन, कैथरीन और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऑस्ट्रेलिया की संस्था जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया को 460 से अधिक लोगों ने भूकंप महसूस करने की रिपोर्ट दी। कुछ लोगों ने घरों में खिड़कियों और बिस्तरों के हिलने की जानकारी दी। कई इलाकों में झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।

सुनामी का खतरा नहीं

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो और संबंधित एजेंसियों के अनुसार, इस भूकंप से ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि और द्वीपों के लिए सुनामी का खतरा नहीं है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने भी अपने आकलन में सुनामी का खतरा नहीं बताया। फिलहाल भूकंप से बड़े जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *