loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब में तबादलों का महाकुंभ! सचिवालय से तहसील तक बदली तस्वीर, एक दिन में 245 अधिकारी बदले

20 IAS, 111 PCS, 10 DRO, 25 तहसीलदार और 79 नायब तहसीलदार बदले

चुनाव से पहले प्रशासनिक ढांचे में भूचाल

मनुपाल शर्मा, चंडीगढ़ : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ी सर्जरी कर दी है। तबादलों का सिलसिला ऐसा चला है कि सचिवालय से लेकर जिलों और तहसीलों तक अधिकारियों की कुर्सियां बदल गई हैं। पहले 20 आईएएस अधिकारियों, फिर 111 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसके बाद 10 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO), 25 तहसीलदारों और 79 नायब तहसीलदारों को भी नई तैनाती दे दी गई।

इस तरह पांच श्रेणियों में कुल 245 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल केवल वरिष्ठ अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन की जमीनी व्यवस्था तक पहुंच गया है। खास तौर पर राजस्व विभाग में हुए बदलावों का असर प्रदेश के लगभग हर जिले में दिखाई देने की संभावना है।


चुनावी साल से पहले बड़ी प्रशासनिक तैयारी?

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में इतने बड़े बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज से लेकर राजस्व व्यवस्था और तहसीलों में आम जनता से जुड़े कार्यों तक अधिकारियों की भूमिका अहम होती है।राजनीतिक हलकों में इस फेरबदल को चुनाव से पहले प्रशासनिक मशीनरी को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

सचिवालय से तहसील तक बदली तस्वीर

लगातार हुए इन तबादलों ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों और नए कार्यक्षेत्रों में काम करने की चुनौती दी है। अब देखना होगा कि इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से सरकारी कामकाज में कितनी तेजी आती है और जनता से जुड़े मामलों के निपटारे पर इसका क्या असर पड़ता है। फिलहाल पंजाब में 245 अधिकारियों के तबादलों ने साफ कर दिया है कि 2027 के चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो चुकी है। आने वाले दिनों में इस फेरबदल के राजनीतिक और प्रशासनिक मायने और भी चर्चा में रह सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *