Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

राहुल गांधी की अपील: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान मार्च में शामिल हों, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए साथ चलेंगे

 

भारत इंफो, नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोगों से 1 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतंत्र को बचाने, ‘वोट चोरी’ रोकने और संविधान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का मार्च है। उन्होंने उन सभी लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया, जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा, “चलो दिल्ली रामलीला मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने के लिए है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा का मार्च है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *