Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

गुरप्रीत सेखों के ‘AAP’ में जाते ही भड़के सुखजिंदर रंधावा, बताया- अब मुकाबला ‘गैंगस्टर बनाम कांग्रेस’!

भारत इंफो : हलद्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने जालंधर के देशभगत यादगार हॉल में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल ही में जीरा से गुरप्रीत सिंह सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर मान सरकार को आड़े हाथों लिया।

गुरप्रीत सेखों को लेकर साधा निशाना
रंधावा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड से जुड़े लोगों को ‘आप’ में शामिल करवाया जा रहा है। अकाली-भाजपा कार्यकाल के दौरान जेल ब्रेक करवाई गई थी और आज भगवंत मान सरकार उन्हीं लोगों को गले लगाकर अपनी राजनीति चमका रही है।

‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर FIR की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुखजिंदर रंधावा और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने उत्तराखंड की घटना को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर तीखे हमले बोले। रंधावा ने कहा कि हलद्वानी में खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण करने वाले मास्टरमाइंडों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज होनी चाहिए।

चुनाव गैंगस्टर बनाम कांग्रेस की सीधी लड़ाई
उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के उपदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस जाति-पात से ऊपर उठकर ‘संगत और पंगत’ के सिद्धांत पर चलती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब चुनाव राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि ‘गैंगस्टर बनाम कांग्रेस’ की सीधी लड़ाई बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *