Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

कुछ दिन पहले मिला था चार्ज, अब फिर बदले गए जालंधर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि

भारत इंफो : जालंधर नगर निगम में कमिश्नर पद को लेकर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार की ओर से जारी नए आदेशों के मुताबिक अब सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी पल्लवी मिश्रा को सौंपी गई है।

कुछ दिन पहले संदीप ऋषि को मिला था एडिशनल चार्ज
जालंधर नगर निगम कमिश्नर का पद लगातार प्रशासनिक बदलावों को लेकर चर्चा में है। कुछ दिन पहले IAS अधिकारी संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम कमिश्नर का एडिशनल चार्ज सौंपा गया था। अब सरकार ने उनका भी तबादला कर दिया है। संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने के साथ-साथ वह ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भी तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *