Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

‘जब तक फांसी नहीं मिलेगी, संघर्ष रहेगा जारी…’ जालंधर नेहा बस्सी मर्डर केस पर भाई का बयान

भारत इंफो : जालंधर की लेक्चरर नेहा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को आज कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने दोनों का 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब दोनों आरोपियों को 1 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

कोर्ट में नेहा को प्रताड़ित करने के लगाए आरोप
आरोपियों की पेशी के बाद वकील अनूप गौतम ने बताया कि कोर्ट में नेहा को कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने की बात रखी गई। वकील के मुताबिक, कोर्ट को बताया गया कि नेहा के साथ किस तरह कथित तौर पर टॉर्चर किया गया और उसे हार्पिक पिलाने का आरोप है। घटना के बाद नेहा के रिश्तेदारों ने उसके मायके वालों को हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, नेहा ने खुद भी जज के सामने घटना से जुड़ी जानकारी दी थी।

पुलिस ने मांगा था 5 दिन का रिमांड
वकील अनूप गौतम ने कहा कि पुलिस की ओर से कोर्ट में दोनों आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था, लेकिन अदालत ने 4 दिन का रिमांड मंजूर किया। उन्होंने कहा कि नेहा के साथ पहले भी कथित तौर पर मारपीट या प्रताड़ना किए जाने की बात सामने आई थी और इससे जुड़े दस्तावेज जल्द ही कोर्ट में पेश किए जाएंगे। नेहा 19 तारीख से अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार को अगले दिन उसके गंभीर हालत में होने की जानकारी रिश्तेदारों के माध्यम से मिली थी।

भाई ने दोषियों को फांसी देने की मांग की
नेहा के भाई अमरिश अमन ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और परिवार को इंसाफ मिल सके। मासूम महिलाओं और लड़कियों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पंजाब पुलिस का आभार जताया कि 6 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया।
जब तक दोषियों को फांसी या उम्रकैद जैसी सजा नहीं मिलती, तब तक परिवार अपना संघर्ष जारी रखेगा।

सतपाल कौर को लेकर भी भाई ने कही बड़ी बात
अमरिश अमन ने सतपाल कौर को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि उमंग बस्सी के साथ उसके संबंधों से जुड़े सबूत सामने आए हैं। सतपाल कौर को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीजीपी के सहयोग से आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उज्जैन से दोनों को ट्रेस कर गिरफ्तार करना आसान काम नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *