Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में ISI का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दुकान से चल रहा था जासूसी का खेल, पाकिस्तान जा रही थी लाइव फीड!

भारत इंफो : लुधियाना में पुलिस ने एक बड़े देशविरोधी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सनसनीखेज सफलता हासिल की है। सराभा नगर थाना पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए काम करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लुधियाना में रहकर शहर की तमाम गतिविधियों, खासकर सैन्य और बेहद संवेदनशील इलाकों की लाइव फुटेज सीधे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था।

दुकान के सीसीटीवी कैमरों से पाकिस्तान भेजी जा रही थी लाइव फीड
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित न्यू सुंदर नगर में मेडवेज अस्पताल के सामने एक दुकान किराए पर ली हुई थी। इसी दुकान को उसने अपनी जासूसी का मुख्य अड्डा बना रखा था। आरोपी ने दुकान के बाहर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और उनका पूरा ऑनलाइन एक्सेस व लाइव फीड सीधे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को सौंप दिया था। सीमा पार बैठे आईएसआई अधिकारी इन्हीं कैमरों के जरिए शहर और आसपास की हर हलचल पर सीधी नजर रख रहे थे।

गुरदासपुर का रहने वाला है आरोपी, बड़ी वारदात की आशंका
पकड़े गए जासूस की पहचान गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित सर्फकोट गांव निवासी रछपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि इस जासूसी के पीछे पाकिस्तानी एजेंसियों की लुधियाना में किसी बड़ी और खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। हालांकि, सुरक्षा कारणों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है और गहन पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *