Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

1.52 करोड़ की घूसखोरी मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह अरेस्ट

भारत इंफो : दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आधुनिकीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले और आपराधिक साजिश को लेकर की गई है।

इस बहुचर्चित मामले में सत्येंद्र जैन के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ और पूर्व आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय तथा पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा तीन निजी कंपनियों के मालिक नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुरर और पंकज वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है। एसीबी प्रमुख और संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को हुई ये सभी गिरफ्तारियां मई 2024 में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई हैं, जिसमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *