loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

क्या आप भी तो नहीं खा रहे हैं ये घी! फरीदकोट में 22,000 लीटर सैंपल में फेल

भारत इंफो : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरे टैंकर के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग द्वारा लिए गए देसी घी के सैंपलों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा में ग्रेटर नोएडा की उस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसने यह माल सप्लाई किया था।

कोटकपूरा में पकड़ा गया था 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी एक टैंकर के जरिए कोटकपूरा लाया गया है। बताया गया कि यह टैंकर फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी फैक्ट्री में सप्लाई के लिए पहुंचा था। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। टैंकर की जांच के दौरान उसमें करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी भरा मिला।

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे प्रयोगशाला
टैंकर को कब्जे में लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नियमों के तहत देसी घी के अलग-अलग सैंपल लिए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। अब सामने आई जांच रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

ग्रेटर नोएडा की कंपनी के खिलाफ पुलिस केस
सैंपल जांच में अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की उस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने संदिग्ध देसी घी की सप्लाई की थी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी कहां से आया था और इसकी सप्लाई किन स्थानों पर की जानी थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *