भारत इंफो : पंजाब पुलिस में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 12 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों के तहत कई अधिकारियों की पोस्टिंग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

पुलिस विभाग ने अधिकारियों के तबादलों को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के बाद राज्य में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
