Thursday, November 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जालंधर के इन 4 नेताओं के नाम

भारत इंफो : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 31 नेताओं के नामों का ऐलान किया है। इस सूची के सामने आने के बाद पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है। खास तौर पर जालंधर की सीटों को लेकर पार्टी के फैसलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी दूसरी उम्मीदवार सूची में कुल 31 नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं सीएम मान ने मीडिया से कहा कि AAP फिलहाल 71-0 से आगे चल रही है।

जालंधर से नितिन कोहली, वनीत धीर और दीपक बाली को मौका
दूसरी सूची में जालंधर से जुड़े कई प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इनमें नितिन कोहली, वनीत धीर, दीपक बाली और पवन टीनू के नाम सामने आए हैं। इन नामों को लेकर जालंधर की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

2027 चुनाव के लिए AAP ने तेज की तैयारी
पंजाब में सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी है। उम्मीदवारों की सूची जारी कर पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ाने का संकेत दिया है। अब दूसरी सूची में शामिल नेताओं की चुनावी रणनीति और उनके विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *