Thursday, November 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा शुरू, चमकौर साहिब में कांग्रेस ने दिखाई ताकत

सचिन पायलट, प्रताप बाजवा समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

2,000 साइकिल सवारों के साथ 625 किलोमीटर का पहला चरण 19 नवंबर तक चलेगा

भारत इंफो, चमकौर साहिब

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा शुरू की। चमकौर साहिब से शुरू हुए इस अभियान के उद्घाटन मौके पर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने की कोशिश की।

यात्रा को कांग्रेस के ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान का हिस्सा बताया गया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने इसे रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 2,000 नई साइकिलें युवाओं और प्रतिभागियों को वितरित की गईं।

आठ दिन की यह यात्रा 19 नवंबर तक चलेगी। करीब 625 किलोमीटर के सफर में 27 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाने की योजना बनाई है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी बातचीत की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *