loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, हाथ में लगी किरच; सुरक्षाकर्मी भी घायल

भारत इंफो : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा परिसर के पास कथित तौर पर किरच से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनके एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

परिवार के साथ नांदेड़ साहिब पहुंचे थे सुखबीर बादल
जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए हुए थे। वह गुरुद्वारा माता साहिब कौर के इलाके में मौजूद थे, तभी उन पर कथित तौर पर तेजधार किरच से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ पर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सुरक्षाकर्मी ने भी हुआ चोटिल
हमले के दौरान सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *