loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

सुखबीर बादल पर हमले से केवल ढिल्लों चिंतित, कही ये बड़ी बात

भारत इंफो : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ स्थित सचखंड श्री हजूर साहिब में हुए हमले को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पवित्र तख्तों की धरती पर हिंसा पर जताई नाराजगी

केवल सिंह ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में लिखा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर बादल पर हुए हमले की खबर सुनकर मुझे बहुत चिंता हुई है। मैं उनके जल्द ठीक होने और उनकी बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं। किसी भी समाज और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, खासकर हमारे पवित्र तख्त साहिब की पावन भूमि पर तो बिल्कुल नहीं। श्री हजूर साहिब की पवित्र भूमि हमें शांति, सेवा, ध्यान और सबकी भलाई का संदेश देती है। इस पवित्र स्थान पर ऐसी हिंसक घटना का होना बेहद दुखद और निंदनीय है।

नेताओं से भी की अपील
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष को भी टैग किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए इस घटना को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *