Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में पुलिसकर्मी की मौत

भारत इंफो : पंजाब बंद के दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर एक दर्दनाक हादसे में एंटी राइट पुलिस (ARP) में तैनात वरिष्ठ कांस्टेबल रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल पर आवाजाही रोकने के लिए बंधी रस्सी उनकी नजर में नहीं आई और वह सीधे उससे टकरा गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार एक्टिवा चलाते समय पुल पर बंधी रस्सी सीधे रणबीर सिंह की गर्दन से टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रणबीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे को चोट लग गई है। बेटे के घायल होने की खबर मिलने के बाद वह जल्दबाजी में घर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बटाला के रहने वाले थे रणबीर सिंह
मृतक वरिष्ठ कांस्टेबल रणबीर सिंह मूल रूप से बटाला के निवासी थे और एंटी राइट पुलिस (ARP) में तैनात थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *