loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पंजाब में एक बार फिर होगा बंद, सफाई यूनियन ने किया तारीख का ऐलान

भारत इंफो : पंजाब के सफाई कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए राज्यव्यापी हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले 27 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर अब 30 जुलाई, गुरुवार को पंजाब भर में हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में जानकारी बरनाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलशन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

बरनाला लाठीचार्ज और मांगों की अनदेखी के विरोध में फैसला
गुलशन कुमार ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जुलाई से पहले सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो उस दिन पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर बंद और प्रदर्शन किए जाएंगे।

राजनीतिक दलों ने जताया समर्थन
बरनाला में हुई घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए जो भी संघर्ष करेंगे, उसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।

सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपील
सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश की सभी लोकतांत्रिक, सामाजिक, क्रांतिकारी और व्यापारिक संस्थाओं से 30 जुलाई की हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। यूनियन का कहना है कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *